'गर्मी तो झेल लेंगे, पर भाजपा प्रायोजित महंगाई से पसीने छूट रहे हैं', कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष ने किसकी ओर साधा निशाना, जानें
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने महंगाई और बढ़ती ईंधन कीमतों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “गर्मी तो झेल लेंगे, पर भाजपा प्रायोजित महंगाई की आग से आम जनता के पसीने छूट रहे हैं। अपनी सरकार की लूट पर भी कभी कुछ बोलिए, मोदी जी?” उनके इस बयान को केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों और लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल कीमतों पर सीधा राजनीतिक हमला किया है।

खड़गे का यह बयान देश में लगातार कई चरणों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर आया है। कांग्रेस का आरोप रहा है कि इंटरनेशनल कच्चे तेल की कीमतों में अपेक्षाकृत स्थिरता के बावजूद आम लोगों को राहत नहीं दी जा रही, बल्कि ईंधन के जरिए सरकार जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है। हाल के दिनों में कांग्रेस नेताओं ने “फ्यूल लूट” और “महंगाई” को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ अपना मोर्चा तेज किया है।
महंगाई को लेकर कांग्रेस का आक्रामक रुखखड़गे का यह पोस्ट केवल पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों तक सीमित नहीं है, बल्कि सीधा निशाना रसोई, परिवहन, खेती और छोटे कारोबारों पर पड़ रहा है। कांग्रेस का कहना है कि ईंधन महंगा होने से हर जरूरी वस्तु की ढुलाई लागत बढ़ती है, जिसका असर अंततः आम उपभोक्ता पर पड़ता है।
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर घमासानहाल के दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कई बार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कांग्रेस ने पहले भी दावा किया कि सिर्फ 10 दिनों के भीतर चार बार कीमतें बढ़ाई गईं, जिससे जनता पर अतिरिक्त बोझ पड़ा।
भाजपा और कांग्रेस के बीच बढ़ता राजनीतिक टकरावमहंगाई और ईंधन कीमतों का मुद्दा अब राजनीतिक लड़ाई का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है। कांग्रेस जहां इसे “जनता की कमाई पर हमला” बता रही है, वहीं भाजपा विपक्ष पर राजनीति करने का आरोप लगा रही है।

Next Story