जंतर मंतर आंदोलन खत्म, छात्रों ने जीत का किया एलान

Newspoint
नई दिल्ली: आंदोलन के सफलता के साथ समाप्त होने पर प्रवक्ता आशुतोष रांका और सौरभ दास ने स्टूडेंट्स को संबोधित किया। करीब शाम 6 बजे सरकार के मंत्रियों के साथ बैठक कर जंतर मंतर पर लौटे। उनके लौटते ही पूरे परिसर में शोर-शराबा और भारत माता की जय के नारे गूंजने लगे। आशुतोष और सौरभ ने भारत माता की जय का नारा लगाया।

स्टूडेंटस की मांगे पूरी
आशुतोष ने स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सभी मांगें मान ली गई हैं। दिल्ली ही नहीं पूरे देश में जहां भी प्रदर्शन हुए हैं, वहां किसी भी स्टूडेंट पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। सभी दर्ज मुकदमे वापिस लिए जाएंगे।
Hero Image