Bloody hell...पांच में से 3 राज्यों में जीत रही बीजेपी, क्या रुझान देख चिढ़ गए उमर अब्दुल्ला?
नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी को बढ़त मिलती हुई दिख रही है। तीन राज्यों पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिलती नजर आ रही है। रुझानों में पश्चिम बंगाल में बीजेपी मिलती बढ़त को विपक्ष अप्रत्याशित मान रहा है। जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने इन चुनाव नतीजों को लेकर निराशा जाहिर की है।

'धत्त तेरी के', 'क्या मुसीबत है'उमर अब्दुल्ला ने X पर लिखा, 'ब्लडी हेल' यानी 'धत्त तेरी के'। जम्मू कश्मीर के सीएम ने इसके अलावा कुछ और नहीं लिखा लेकिन उन्होंने ऐसे समय यह कमेंट लिखा है जिसे चुनाव परिणामों से जोड़कर देखा जा रहा है। Bllody hell ब्रिटिश अंग्रेजी मुहावरा है। इसका इस्तेमाल आश्चर्य, गुस्सा, झुंझलाहट या झटके को व्यक्त करने के लिए किया जाता है। हिंदी में इसके सामान्य अर्थ हैं: "अरे यार", "धत्त तेरे की", "हे भगवान", या "क्या मुसीबत है"।
चुनाव परिणाम का असर 2029 तक महसूस होगा!उमर अब्दुल्ला ने आगे लिखा, "भारत में चुनावों का मतलब हमेशा से ही रुझानों और नतीजों की समझदारी भरी और सही व्याख्या के लिए प्रणय रॉय रहे हैं। इसीलिए आज मेरे ऑफिस की स्क्रीन @DeKoderAI देखा जा रहा है, ताकि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में आ रहे राजनीतिक भूचाल को देखा जा सके। इन नतीजों के झटके दूर-दूर तक और लंबे समय तक महसूस किए जाएंगे-शायद 2029 तक।"
पश्चिम बंगाल में बीजेपी को मिली बढ़तपश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद अपनी सीट भवानीपुर सीट से पीछे चल रही हैं। वहीं पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में झारग्राम सीट से चुनाव आयोग के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, पहले एक घंटे की गिनती में भारतीय जनता पार्टी यहां बढ़त बनाए हुए है। सुबह 9:30 बजे तक के रुझानों में बीजेपी उम्मीदवार लक्ष्मीकांत साव को 900 से ज्यादा वोट मिल चुके थे, जबकि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के उम्मीदवार मंगल सारेन पीछे चल रहे थे।
बंगाल में 293 सीटों पर चल रही मतगणना

- राज्य में दो चरणों में हुए विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती सोमवार सुबह 8 बजे से शुरू हुई। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की गई, जिसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के वोटों की गिनती शुरू हुई।
- इस बार एक खास स्थिति यह है कि राज्य की 294 में से 293 सीटों पर ही फिलहाल मतगणना हो रही है। दक्षिण 24 परगना जिले की फाल्टा विधानसभा सीट पर चुनाव आयोग ने 21 मई को दोबारा मतदान (री-पोल) कराने का फैसला किया है। इस सीट के नतीजे 24 मई को घोषित किए जाएंगे।
Next Story