CJP प्रोटेस्ट: अभिजीत दिपके की मौत, गर्भवती महिला पुलिसकर्मी पर हमला... ये 10 दावे अगर सच हो जाते बवाल तय था

Newspoint
नई दिल्ली: जंतर मंतर पर एक महीने से ज्यादा समय तक चला कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन अब खत्म हो चुका है। नीट पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर हुआ ये आंदोलन धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा होने के बाद ही समाप्त हुआ। सीजेपी ने खुद ही प्रोटेस्ट समाप्त करने का ऐलान किया। सरकार से कई राउंड की बातचीत, युवाओं और जेन-Z के सपोर्ट ने इस आंदोलन की एक अलग ही तस्वीर पेश की, जिसकी चर्चा दुनियाभर में हुई। हालांकि, इस आंदोलन के दौरान कई ऐसे दावे भी किए गए, जिनके फैक्ट चेक सामने आए। कई दावों पर सरकारी सूत्रों को खुद सामने आकर सफाई पेश करनी पड़ी। जानें वो 10 फर्जी दावे जो अगर सच हो जाते तो बड़ा बवाल हो सकता था।
Hero Image