'धन्यवाद, मैं अति पिछड़े समाज से आता हूं', पीएम की चुटकी पर धर्मेंद्र और अखिलेश यादव यूं हाथ जोड़ने लगे

Newspoint
नई दिल्लीः महिला आरक्षण विधेयक को लेकर संसद में चर्चा चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को विपक्षी दलों से इसका समर्थन करने के लिए कहा। प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को अपना मित्र बताया। पीएम मोदी ने कहा कि अखिलेश यादव कभी-कभी उनकी मदद कर देते हैं। राजनीतिक समझदारी इसी में है कि हम जमीनी स्तर पर महिलाओं का नेतृत्व खड़ा हुआ है उसे स्वीकार करें।
Hero Image

देश की बहनों पर भरोसा करोः मोदीप्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'मुलायम सिंह थे, तब से एक विषय चला रहे। आप देश की बहनों पर भरोसा करो, एक बार 33% बहनों को आने दो, आगे के निर्णय करेंगे, लेकिन एक बार आने तो दो।'

धर्मेंद्र यादव की बातों पर पीएम मोदी ने ली चुटकीइस पर सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कुछ बोलना शुरू किया इसकी वजह से पीएम मोदी को अपना भाषण रोकना पड़ा। फिर मोदी ने कहा, मैं आपका बहुत आभारी हूं कि आपने मेरी पहचान करा दी। यह बात सही है कि मैं अति पिछड़े समाज से आता हूं। अखिलेश मेरे मित्र हैं तो मदद कर देते हैं। इस पर सपा अध्यक्ष अखिलेश भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए और दोनों हाथ जोड़ लिए।


मेरा दायित्व समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलनाः मोदीप्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह बात सही है कि मैं अति पिछड़े समाज से आता हूं, लेकिन मेरा दायित्व समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का है। संविधान ने भी मुझे यही रास्ता दिखाया है और मेरे लिए संविधान ही सर्वोपरि है। यह संविधान की ताकत है कि मेरे जैसा अत्यंत छोटे समाज का अति पिछड़े समाज का दायित्व देश ने दिया।


जिसने महिला आरक्षण का विरोध किया, वो पीछे गयापीएम मोदी ने कहा कि आज से 25-30 साल पहले जिसने भी इसका विरोध किया, वह विरोध राजनीतिक सतह से नीचे नहीं गया लेकिन आज ऐसा समझने की गलती न करें। पिछले 25-30 सालों में जमीनी स्तर, पंचायती चुनाव व्यवस्था में जीतकर आई बहनों में एक राजनीतिक चेतना है, वे ज़मीनी स्तर पर ओपिनियन मेकर हैं। आज वे वोकल हैं... वे कहती हैं कि अब हमें निर्णय प्रक्रिया में जोड़ो।