इंडियन एयरफोर्स का 'NOTAM' जारी, जुलाई से सितंबर तक हर सोमवार-मंगलवार बंद रहेगा श्रीनगर हवाई अड्डे का रनवे

Newspoint
नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों से श्रीनगर आने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अगर आप भी हवाई यात्रा कर श्रीनगर आने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी हो सकती है। दरअसल, इंडियन एयरफोर्स ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे के रखरखाव को लेकर एक नोटम जारी किया है जिसमें हर सोमवार और मंगलवार को रनवे बंद रहने की बात कही गई है।

टाइम में बदलाव का भी रखा प्रस्तावश्रीनगर एयरपोर्ट ने इसकी जानकारी देते एक्स पर लिखा कि यह एडवाइजरी यात्रियों को पहले से जानकारी देने और उन्हें अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने में मदद करने के लिए जारी की गई है। भारतीय वायु सेना ने 01 जुलाई 2026 से 30 सितंबर 2026 तक हर सोमवार और मंगलवार को रनवे के उपलब्ध न होने के बारे में एक NOTAM जारी किया है।इस दौरान, एयरपोर्ट के काम करने का समय (वॉच आवर्स) 08:00 बजे से 17:00 बजे तक रखने का प्रस्ताव है।
Hero Image

एयरलाइंस से नहीं मिली नया शेड्यूलश्रीनगर एयरपोर्ट प्रशासन ने पोस्ट में आगे लिखा कि एयरलाइंस से उड़ानों का संशोधित शेड्यूल अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है और न ही उसे अंतिम रूप दिया गया है। एक बार एयरलाइंस की ओर से पुष्टि हो जाने के बाद ही इसकी जानकारी आधिकारिक माध्यमों से दी जाएगी।अक्टूबर महीने के दौरान रनवे को बंद रखने का प्रस्तावित समय अभी भी चर्चा के अधीन है और इसे अभी अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। किसी भी स्वीकृत शेड्यूल और परिचालन संबंधी अपडेट को आधिकारिक माध्यमों से तुरंत साझा किया जाएगा। हम आपकी समझ और सहयोग की सराहना करते हैं।