'इरादों को कर दिखाते हैं', युद्धक्षेत्र में सूबेदार मेजरों को 'फौलाद' बना रही इंडियन आर्मी, पाकिस्तान की उड़ेगी नींद

Newspoint
नई दिल्ली: भारतीय सेना की नॉर्दर्न कमांड ने वर्चुअल तरीके से अपनी तिमाही 'सूबेदार मेजर इंटरैक्शन' आयोजित की। इसमें कमांड के सीनियर जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCOs) शामिल हुए और मौजूदा सुरक्षा माहौल में अहम ऑपरेशनल, प्रशासनिक और ट्रेनिंग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। इस बातचीत में सेना के इस बात पर लगातार ज़ोर देने की बात दोहराई गई कि टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के ज़रिए बदलती ऑपरेशनल चुनौतियों का सामना करते हुए जमीनी स्तर पर लीडरशिप को मज़बूत किया जाए। इन सूबेदार मेजरों की पाकिस्तान और चीन से लगती भारत की सीमाओं के रक्षक के तौर पर अहम भूमिका होती है।
Hero Image