नई मजदूरी दर लागू: अब मजदूरों को 300 रुपये से लेकर 450 रुपये तक मिलेगी मजदूरी, जानिए पूरा अपडेट

ग्रामीण मजदूरों के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम, 2025 (VB-G RAM-G) के तहत नई मजदूरी दरों का ऐलान किया है। ये नई दरें 1 जुलाई से लागू हो गई हैं। नए नियम के बाद ग्रामीण रोजगार योजना के तहत मिलने वाली औसत दैनिक मजदूरी 298.8 रुपये से बढ़ाकर 327.4 रुपये कर दी गई है। यानी मजदूरों को अब औसतन 28.6 रुपये प्रतिदिन ज्यादा मजदूरी मिलेगी।
Hero Image