सुबह नहीं साफ हो रहा है' पेट तो उठने के बाद 5 मिनट कर लें ये काम, फौरन भागेंगे टॉयलेट

Newspoint


Constipation: कई बार कुछ लोगों के साथ ऐसा होता है कि वो सुबह उठते हैं वॉशरूम जाते हैं लेकिन उनका पेट सही से साफ नहीं हो पाता है. जब पेट सही तरीके से साफ नहीं होता है तो इसका असर आपके पूरे दिन पर पड़ता है.

पेट साफ ना होने की वजह से पेट में दर्द, भारीपन, ऐंठन जैसी समस्या होती है जो आपके मूड और आपके पूरे दिन को खराब कर देती है. कई बार तो लोग पेट साफ होने के चक्कर में लेट भी हो जाते हैं. अगर आप भी इस तरह की परेशानी का सामना कर रहे हैं तो योग एक्सपर्ट ने कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताया है जिनको करने से आपको पेट साफ करने में मदद मिलेगी. आइए इसके पहले जानते हैं कि कब्ज की समस्या होती क्यो है?
Hero Image

कब्ज की समस्या होती क्यो है? ( Cause of Constipation)

पुरुषों के लिए वरदान से कम नहीं है भीगी किशमिश का सेवन, जाने खाने का सही तरीका


जब आपकी डाइट में फाइबर यानि की फल, सब्जियों और अनाज की कमी हो जाती है तो कब्ज की स्थिति पैदा हो सकती है.


कम पानी पीना भी कब्ज की वजह बन सकता है. दरअसल जब आपके शरीर में पानी की कमी होती है तो आंतें सूख जाती हैं. जिससे मल सूखा और कठोर हो जाता है.


फिजिकल एक्टिव ना होना भी इसकी एक वजह हो सकती है. बैठे रहने से पाचन क्रिया स्लो हो जाती है.


ज्यादा मात्रा में फास्ट फूड और प्रोसेस्ड फूड का सेवन भी इसकी वजह बन सकता है. क्योंकि इन फूड्स में फाइबर नहीं होता है.


कई बार स्ट्रेस की वजह से भी कब्ज की समस्या हो सकती है. दरअसल स्ट्रेस से पाचन तंत्र पर असर पड़ता है.
कुछ दवाओं के सेवन की वजह से भी कब्ज की समस्या हो सकती है.

तुरंत पेट साफ करने के लिए क्या करें ( what to do to clear stomach immediately)

अगर आपका पेट सुबह उठने पर साफ नहीं हो रहा है तो बस आपको 5-10 मिनट का समय चाहिए. सुबह उठने के बाद आप मलासन में बैठकर पानी पिएं.इसके बाद आपको योगा मैट को बिछा लेना है और उसमें खड़े होकर एक ही जगह पर जॉगिंग करनी है.


इसके बाद आपको ताड़ासन स्ट्रेचिंग करनी है लगभग 10 बार.


ताड़ासन करने के बाद आपको त्रियक ताड़ासन करना है. अब आखिर में आपको कटी चक्रासन करना है.
ये आसन करने के बाद आपका पेट आसानी से साफ होने में मदद मिल सकती है. लेकिन इसके साथ ही आप अपने खानपान और लाइफस्टाइ का भी ख्याल रखें.