नीलम पहनते ही चमक जाएगी किस्मत शनिदेव होंगे मेहरबान' इन 4 राशियों के लिए है शुभ'...
Shani Grah Ratna: कई बार जीवन में पूरी मेहनत करने के बाद भी सफलता हाथ नहीं लगती। काम अटकने लगते हैं, धन की स्थिति कमजोर हो जाती है और मन में बेचैनी बनी रहती है। ऐसे समय में लोग ज्योतिष शास्त्र की ओर रुख करते हैं।
ज्योतिष के अनुसार कुंडली में ग्रहों की स्थिति हमारे जीवन को गहराई से प्रभावित करती है। खासतौर पर शनि ग्रह जीवन में संघर्ष और देरी के संकेत देता है। शनि की शांति के लिए नीलम रत्न को बेहद प्रभावशाली माना गया है। यहां जानिए कौन-कौन सी 4 राशियों के लिए शुभ शनि का प्रिय रत्न धारण करना शुभ होता है। इसके साथ ही नीलम धारण करने का सही तरीका भी जानेंगे।
करामाती रत्न है नीलम
नीलम रत्न शनि ग्रह से संबंधित रत्न है, जिसे बेहद शक्तिशाली और करामाती रत्न कहा जाता है। इसे धारण करने वाले व्यक्ति के जीवन में अनुशासन, धैर्य और स्थिरता आती है। यह करियर और व्यापार में आ रही बाधाओं को धीरे धीरे दूर करता है। ज्योतिष में नीलम को तुरंत असर दिखाने वाला रत्न माना गया है, जो कि नेगेटिव या पॉजिटिव दोनों हो सकता है, इसलिए इसे विशेषज्ञ की सलाह के बिना धारण नहीं करना चाहिए।
वृषभ राशि