हिमालय के रहस्यमयी' 8 ऋषि जिन्होंने शिव से की साक्षात मुलाकात'

Newspoint

       

हिमालय की ऊंची पहाडियों में बहुत से सीक्रेट छिपे हैं। ज्ञानगंज मठ हिमालय में एक छोटी-सी जगह है जो शांग्री-ला, शंभाला और सिद्धआश्रम के नाम से भी जानी जाती है। कहते हैं कि यहां से ही सबका भाग्य निश्चित होता है। यह भी कहा जाता है कि यहां अमर होने का राज छिपा है। हिमालय में इसकी ठीक जगह किसी को नहीं पता।


ये इंडिया में ही नहीं, तिब्बत में भी फेमस है। ये ऐसी जगह है जो सिर्फ सिद्धपुरुषों को ही आसानी से मिलती है। यहां आम मनुष्य नहीं जा पाता है। ज्ञानगंज में कोई मृत्यु नहीं होती। यहां रहने वाले संन्यासियों की उम्र रुक जाती है।

Hero Image

कहा जाता है ज्ञान गंज में 7 ऋषि ऐसे हैं जिनकी मुलाकात महादेव से हुई है। उनकी उम्र 500 साल से भी ज्यादा है। इस मठ में समय को रोकने वाले महात्मा तपस्या लीन रहते हैं। आश्चर्य की बात है कि ये सैटेलाइट में भी नहीं दिखती। ये जगह किसी खास धर्म या कल्चर की नहीं है।

न ही ईस्ट या वेस्ट से जुड़ी है। लेखक जेम्स हिल्टन की किताब ‘Lost Horizon, about the lost kingdom of Shangri-La’ इसी जगह का जिक्र हुआ है। वाल्मीकि रामायण और महाभारत में भी ग्यानगंज का संदर्भ आता है। इनमें इसे सिद्धाश्रम कहा गया है। बुद्धिस्ट ऐसा मानते हैं कि भगवान बुद्ध ने अपने आखिरी दिनों में कालचक्र के बारे में जान लिया था।