हिमाचल में भीषण हा.दसा, मां-बेटे सहित 6 लोगों की मौ*त, 500 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। रामपुर उपमंडल के दुर्गम काशापाट क्षेत्र में एक बोलेरो पिकअप गहरी खाई में गिर गई, जिससे मां-बेटे सहित छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और आसपास का इलाका चीख-पुकार से गूंज उठा।
इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसने घटना को और अधिक दर्दनाक बना दिया है। वीडियो में एक महिला खुशी-खुशी सामने पहाड़ियों की ओर इशारा करते हुए कहती सुनाई देती है, "सामने देखो मेरा ननिहाल..."। लेकिन यह शब्द पूरे भी नहीं हो पाते कि कुछ ही सेकेंड बाद चीखें सुनाई देती हैं और वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा जाता है।
मायके जा रही महिला की रास्ते में थम गई जिंदगीजानकारी के अनुसार कुल्लू जिले के आनी क्षेत्र की रहने वाली आशा देवी अपने बेटे के साथ मायके काशापाट जा रही थीं। परिवार के लिए यह सामान्य यात्रा थी, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह सफर उनका आखिरी सफर बन जाएगा।
Next Story