संसद मार्च और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच चिराग पासवान की पार्टी का रिएक्शन, 'जिस दिन.'

Newspoint

Newspoint

कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से आज (सोमवार) के संसद मार्च के आह्वान पर देश भर से छात्र और युवा दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे हैं. मार्च शुरू होने के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. सीजेपी के विरोध मार्च के लिए जंतर-मंतर पर इकट्ठा हुए प्रदर्शनकारियों और आरपीएफ के बीच झड़प भी हो गई. इस पूरे घटनाक्रम के बीच चिराग पासवान की पार्टी की प्रतिक्रिया आई है.

चिराग पासवान की पार्टी के सांसद अरुण भारती ने सोमवार (20 जुलाई, 2026) की सुबह अपने एक्स हैंडल से एक पोस्ट किया. अपने इस पोस्ट में उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर हमला किया है.

अपने एक्स पोस्ट में वे लिखते हैं, "जिस दिन "चूक" से किसी "फुनसुक" ने यह कहकर भूख-हड़ताल शुरू कर दी कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष (LOP) के पद से इस्तीफा दें, अखिलेश यादव UP में दलितों पर अत्याचार के लिए माफी मांगें, तो फिर राहुल भैया का करिहें? अखिलेश भैया का करिहें? इनकर चेला-चपाटे का करिहें?"

कांग्रेस ने क्या कहा?

Hero Image