1 पैग या 2 पैग कितनी शराब पीने से' नहीं होता कोई नुकसान? जानें डॉक्टर ने क्या क'हा...
उन्हें अक्सर आपने कहते हुए सुना होगा कि थोड़ी सी शराब लेना तो शरीर के लिए हेल्दी होता है। कई लोग किसी खास तरह की शराब जैसे रेड वाइन को हेल्दी बताते हैं और इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स गिनवाने लगते हैं। जानें-मानें डॉक्टर सौरभ सेठी ने इसी टॉपिक से जुड़ा एक दिलचस्प वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि कितनी शराब पीना सेफ है और क्या वाकई शराब पीने के कुछ हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं। तो चलिए जानते हैं।
कितनी शराब पीना है सेफ?
कितनी शराब पीना सेफ है, इस सवाल का जवाब देते हुए डॉक्टर सेठी बताते हैं कि शराब चाहे थोड़ी सी हो या बहुत ज्यादा, वो हर मात्रा में नुकसानदायक होती है। ऐसे में जो लोग ये कहते हैं कि थोड़ी बहुत शराब पीना फायदेमंद है या एक खास तरह की शराब फायदा करती हैं; तो ये सब केवल मिथ है। डॉक्टर कहते हैं कि आप अपने मजे के लिए शराब पी रहे हैं वो आपकी पर्सनल चॉइस हो सकती है लेकिन इसे यह सोचकर बिल्कुल ना पीएं कि ये आपको किसी भी तरह का फायदा पहुंचाने वाली है।
थोड़ी सी शराब भी कर सकती है ये नुकसान
डॉक्टर कहते हैं कि शराब कोई सी भी हो और उसकी मात्रा कितनी भी कम या ज्यादा हो उसके कोई हेल्थ बेनिफिट्स नहीं होते। रही इसके नुकसान की बात, तो उसकी लिस्ट बड़ी लंबी चौड़ी है। थोड़ी बहुत शराब भी पी रहे हैं, तो ये आपके हार्ट को कमजोर बनाने का काम करती है। ये ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकती है और हार्टबीट को अनियमित कर सकती है। शराब ही फैटी लीवर का भी कारण बन सकती है, जो बाद में लीवर सिरोसिस और यहां तक कि लीवर ट्रांसप्लांटेशन जैसी गंभीर स्थिति को जन्म दे सकती है।