बिस्तर पर दुल्हन तो फंदे पर मिला दूल्हा, सात फेरों के बाद सुहागरात पर खौफनाक घटना, बेडरूम का सीन देख दंग रह गए लोग
कमरे का दरवाजा खुला था। नवदंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच कर दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
जनियाजोत निवासी देशराज चौहान पुत्र मुकेश चौहान का जोगिया थाना क्षेत्र के कड़जहवा निवासी अनिता से प्रेम संबंध था। दोनों परिवारों ने रिश्ते को स्वीकार कर अप्रैल में शादी तय की थी। देशराज करीब 20 दिन पहले मुंबई से गांव लौटा था।
उसके लौटने की जानकारी मिलने के बाद अनिता भी करीब दस दिन पहले उसके घर आ गई थी और वहीं रह रही थी। बाद में दोनों परिवारों की सहमति से तय समय से पहले ही विवाह कराने का निर्णय लिया गया।
टेकधर बाबा मंदिर में परिवार की सहमति से सोमवार को हुआ था विवाह
सोमवार दोपहर करीब दो बजे बांसी स्थित टेकधर बाबा मंदिर में दोनों का विवाह हुआ। इसके बाद घर में रिश्तेदारों और पट्टीदारों के लिए प्रीतिभोज हुआ। प्रीतिभोज के उपरांत रात में सभी लोग सोने चले गए। मंगलवार सुबह करीब चार बजे देशराज की मौसी नवदंपती को जगाने कमरे में पहुंचीं। दरवाजा खुला था। अंदर देशराज फंदे से लटका मिला, जबकि अनिता बिस्तर पर मृत पड़ी थी। दोनों को इस हालत में देखकर घर में चीख-पुकार मच गई।
फंदे से लटका मिला युवक, बिस्तर पर पड़ी थी दुल्हन की देह
देशराज के पिता ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
नवदंपती की मौत कैसे हुई, इसे लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन पुलिस ने किसी संभावना की पुष्टि नहीं की है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मौत की वजह स्पष्ट होगी।
तय थी अप्रैल में शादी, पहले ही बंधे परिणय सूत्र में
देशराज और अनिता के बीच प्रेम संबंध था। दोनों परिवारों ने रिश्ते को स्वीकार कर अप्रैल में शादी तय की थी। देशराज के मुंबई से लौटने के बाद अनिता भी उसके घर आ गई थी। इसके बाद दोनों परिवारों की सहमति से सोमवार को ही टेकधर बाबा मंदिर में उनका विवाह करा दिया गया।
फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने कमरे और आसपास की स्थिति की जांच करने के बाद दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।