एक हफ्ते तक खाना न खाने से कितने KG वजन कम होगा? एक्‍सपर्ट से समझें तेजी से वजन घटाने की ये गुप्त विधि'

Newspoint

Secret Method of Fast Weight Loss: आज के दौर में बहुत से लोग मोटापे और बढ़ते शारीरिक वजन से जूझ रहे हैं. लोग वेट लॉस (Weight Loss) के लिए मेडिकल ट्रीटमेंट से लेकर एक्सरसाइज और योग का सहारा ले रहे हैं.

हालांकि कईयों को इसका रिजल्ट भी मिल रहा है, लेकिन मेडिकल ट्रीटमेंट में साइड इफेक्ट भी देखने को मिल रहे हैं. वजन कम करने के लिए एक और उपाय है, जिसे एक्ट्रेस भी फॉलो करती हैं. यह थोड़ा टफ जरूर है, लेकिन इसका रिजल्ट अच्छा है. दरअसल, हम बात कर रहे हैं कि वॉटर फास्टिंग (What Is Water Fasting) यानी जल उपवास की. चलिए जानते हैं वाटर फास्टिंग क्या है और वजन कम करने में यह कैसे कारगार है.

Hero Image

क्या है वाटर फास्टिंग? (What Is Water Fasting)

वाटर फास्टिंग को अगर आसान भाषा में समझे तो इसमें एक निश्चित समय के लिए सिर्फ पानी पीना होता है. इस प्रोसेस में लोग 24 घंटे से एक हफ्ते या इससे भी ज्यादा दिनों तक पानी पीकर इस फास्टिंग रूटीन को फॉलो कर सकते हैं. इससे चेहरे पर चांद सा निखार आता है और वजन भी कम होता है, लेकिन यह बिना डॉक्टर की सलाह के बिल्कुल भी नहीं करना है.

वाटर फास्टिंग के फायदे (Water Fasting Benefits)

वाटर फास्टिंग के कई फायदे भी हैं, जैसे कि इससे बॉडी डिटॉक्स होती है और वजन भी घटने लगता है. साथ ही पाचन तंत्र मजबूत होता है. बॉडी को डिटॉक्स करने का यह नेचुरल इलाज है. इस फास्टिंगमें किडनी और लिवर दोनों ही स्वस्थ रहते हैं. वाटर फास्टिंग के दौरान शरीर में कैलोरी कम होने लगती है और शरीर के अंदर जमा फैट बर्न होने लगता है. इस प्रक्रिया को कीटोसिस कहते हैं.

शरीर के लिए कितनी सही? (Water Fasting Good or Bad)

डाइटिशियन की मानें तो वाटर फास्टिंग सिर्फ 24 घंटे की सबसे बेस्ट है. कई लोग 7 डेज वाटर फास्टिंग प्रोसेस को भी फॉलो करते हैं. इसका रिजल्ट भी उन्हें मिलता है. इससे शरीर के कई रोग खत्म होने के साथ-साथ वजन भी घटता है. वाटर फास्टिंग के कुछ नुकसान भी है, इसलिए इस रूटीन को शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. क्योंकि इससे शारीरिक कमजोरी, चक्कर आना, बेहोशी, इम्यूनिटी कमजोर होना और पेट की कई समस्याएं पैदा होने लगती है.

नोट : 

प्रेग्नेंट महिलाएं और डायबिटीज के मरीज इस तरह की फास्टिंग को करने से बचें. वहीं, जो लोग रोजाना दवाइयों का सेवन कर रहे हैं, उनके लिए भी वाटर फास्टिंग फायदेमंद नहीं है.

वाटर फास्टिंग के दौरान क्या करें? (How to Follow Water Fasting)

शरीर में एक निश्चित समय तक खाना ना जाने की वजह से वह कमजोर होता रहेगा. ऐसे में शारीरिक गतिविधि कम करें. इस फास्टिंग के दौरान जूस, चाय और कॉफी ना पिएं. सिर्फ और सिर्फ साफ पानी ही पिएं. यह फास्टिंग सुनने में जितनी सरल लग रही है, असल में उतनी है नहीं, क्योंकि इसमें जाने जाने का खतरा भी हो सकता है. इसलिए बिना डॉक्टर की सलाह के वाटर फास्टिंग ना करें.