लॉर्ड्स में इन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया, 2-1 से गंवानी पड़ी वनडे सीरीज
वहीं, अब शुभमन गिल की अगुआई वाली टीम इंडिया को 2-1 से तीन मैचों की वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। बर्मिंघम में शानदार जीत के बाद, भारत (Team India) को कार्डिफ और फिर लॉर्ड्स में हार का सामना करना पड़ा, जिसकी वजह से सीरीज भी हाथ से निकल गई। तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 387/3...
5 players let Team India down at Lord's:
बर्मिंघम में शानदार जीत के बाद, भारत (Team India) को कार्डिफ और फिर लॉर्ड्स में हार का सामना करना पड़ा, जिसकी वजह से सीरीज भी हाथ से निकल गई। तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 387/3 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में टीम इंडिया 360/7 का ही स्कोर बना पाई और 27 रनों से हार गई। इस हार के लिए कौन से 5 खिलाड़ी जिम्मेदार रहे, उनका जिक्र हम लेख में करने जा रहे हैं।
ये 5 खिलाड़ी लॉर्ड्स में Team India की हार के लिए रहे जिम्मेदार
1. गुरनूर बरार
अफगानिस्तान के खिलाफ डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को इंग्लैंड वनडे सीरीज में भी मौका मिला। उन्होंने पहले दो वनडे में थोड़े ज्यादा रन खर्च किए लेकिन चार विकेट भी झटके। हालांकि, लॉर्ड्स में ऐसा लगा कि गुरनूर रन मशीन बन गए। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने उनकी जमकर धुनाई की। गुरनूर ने 10 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 97 रन लुटाए।
2. अर्शदीप सिंह
गुरनूर बरार की तरह ही अर्शदीप सिंह भी रन लुटाने के मामले में में काफी आगे रहे और उन्हें भी कोई विकेट नहीं मिला। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को सीरीज के निर्णायक मुकाबले में खिलाया गया लेकिन यह दांव गलत साबित हुआ। अर्शदीप ने अपने 10 ओवर के स्पेल में 72 रन खर्च कर दिए और इंग्लैंड के एक भी बल्लेबाज को आउट नहीं कर पाए।
3. ईशान किशन