UP में पत्नी-बेटे के सामने प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, बनारस से लौटते समय हाईवे पर वारदात

Newspoint

UP में फर्रुखाबाद में इटावा-बरेली हाईवे पर पंचालघाट पुलिस चौकी के समीप रविवार देर शाम हरियाणा के प्रॉपर्टी कारोबारी अरुण हुड्डा (32) की पत्नी और मासूम बेटे के सामने ही गोली मारकर कर दी गई।

कारोबारी अपने परिवार के साथ बनारस से फरीदाबाद लौट रहा था। पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर हुई सनसनीखेज वारदात से कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने एसओजी, सर्विलांस, थाना पुलिस सहित कई टीमें गठित कर हरियाणा रवाना कर दी हैं।

हरियाणा के फरीदाबाद के थाना चंदावली क्षेत्र के गांव दयालपुर निवासी अरुण हुड्डा अपने परिवार के साथ वाराणसी घूमने गए थे। उनके साथ पत्नी राखी और पांच वर्षीय बेटा जयंत भी था। परिवार रविवार को गंगा एक्सप्रेसवे के रास्ते हरियाणा लौट रहा था। पंचालघाट के निकट इटावा-बरेली हाईवे पर एक दुकान पर कार रोककर अरुण ने कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और काला नमक खरीदा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह कोल्ड ड्रिंक में नमक डालकर पी ही रहे थे कि पीछे से सफेद रंग की कार आकर रुकी। उसमें से उतरे दो युवकों में एक ने अरुण की कनपटी पर बेहद करीब से दो गोलियां दाग दीं। अरुण के जमीन पर गिरते ही दोनों हमलावर मोहम्मदाबाद की ओर फरार हो गए। घटना की जानकारी आसपास के लोगों से मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और कारोबारी को लेकर लोहिया अस्पताल आई। यहां कारोबारी को मृत घोषित कर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी भी मौके पर पहुंचे और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

प्लाटिंग का विवाद सामने आ रहा

Hero Image