मंगलवार के दिन भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, वरना जीवन हो जाएगा बर्बाद g

Newspoint

मंगलवार का दिन हिंदू धर्म शास्त्रों में भगवान श्रीराम के परम भक्त और शिव जी के रुद्रावतार हनुमान जी को समर्पित किया गया है. इस दिन बजरंगबली की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है.

साथ ही मंगलवार का व्रत भी किया जाता है. धार्मिक मान्यता है कि मंगलवार के दिन बजरंगबली की पूजा-अर्चना करने और व्रत रखने से हनुमान जी बहुत प्रसन्न होते हैं.

मंगलवार के दिन पूजा-अर्चना और व्रत करने से बजरंगबली जीवन के सारे दुखों और संकटों को दूर करते हैं. शत्रुओं से रक्षा करते हैं. मंगलवार का दिन हनुमान जी के साथ-साथ मंगल ग्रह को भी समर्पित किया गया है. ऐसे में इस दिन कुछ विशेष नियमों का पालन करना चाहिए. हिंदू धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि इस दिन कुछ चीजों को खरीदने से बचना चाहिए. वरना मंगल की जगह आपका अंमगल हो सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में.

मंगलवार के दिन न खरीदें ये चीजें

Hero Image

  • मंगलवार के दिन काले रंग के कपड़े नहीं खरीदें. यही नहीं इस दिन काले रंग के कपड़ों को भी न पहनें.
  • इस दिन शीशे के बर्तन या कांच से बना कोई भी समान न खरीदें. मान्यता है कि इस दिन शीशे के बर्तन खरीदने से धन की हानि होती है.
  • मंगलवार के दिन नई जमीन नहीं खरीदें. साथ ही इस दिन भूमि पूजन करने से भी परहेज करें. वरना घर में दरिद्रता का वास हो जाता है.
  • इस दिन मांस, मदिरा, शराब आदि चीजें नहीं खरीदें. इस दिन ये सारी चीजें खरीदना शुभ नहीं माना जाता. इसके साथ ही प्याज और लहसुन का भी सेवन इस दिन नहीं करें.
  • मंगलवार के दिन श्रृंगार का सामान नहीं खरीदें. इस दिन बजरंगबली को सिंदूर चढ़ाया जाता है. यही कारण है कि इस दिन सिंदूर या श्रृंगार का सामान नहीं खरीदना वर्जित किया गया है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है nh इसकी पुष्टि नहीं करता है.