युवती के साथ तो खेला हो गया! रईस दिखने वाले लड़के साथ भागी छात्रा, प्रेमी निकला पुताई वाला, जानें क्या है मामला
रियल और रील वाली लाइफ में कभी-कभी जमीन आसमान का फर्क होता है. सोशल मीडिया पर चमकती-दमकती लाइफस्टाइल के चक्कर में कई लोगों के साथ धोखा भी हो जाता है.
ऐसा ही कुछ मध्य प्रदेश के शहडोल में रहने वाली एक छात्रा के साथ हुआ. जब उसे मालूम चला कि उसका प्रेमी पुताई वाला है. सच्चाई जानने के बाद युवती के पैरों के नीचे से जमीन ही खिसक गई.
शहडोल जिले के जैतपुर की रहने वाली 18 वर्षीय छात्रा कुछ समय से सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम के जरिए करण नाम के युवक से संपर्क में थी. छात्रा कॉलेज में फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रही थी. दोनों की पहले दोस्ती हुई और बाद में धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई. युवक अपने अकाउंट पर आलीशन घरों के साथ फोटो पोस्ट करता था. इसी के जाल में युवती फंस गई.
Next Story