Sonia Gandhi Meets Lalu Prasad Yadav : लालू प्रसाद यादव से मिलने पहुंचीं सोनिया गांधी, हाल-चाल जाना, तेजस्वी यादव भी रहे मौजूद
नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज आरजेडी प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद से यादव से मिलीं। लालू की सांसद बेटी मीसा भारती के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर पहुंचकर सोनिया गांधी ने आरजेडी प्रमुख का हाल चाल जाना। इस मुलाकात के दौरान लालू के बेटे आरजेडी के कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी वहां मौजूद रहे। तेजस्वी ने हालांकि लालू और सोनिया की इस मुलाकात को लेकर दोनों परिवारों के बीच पुराने संबंधों का हवाला दिया। दूसरी तरफ इसको लेकर सियासी अटकलें भी लगनी शुरू हो गई हैं।
लालू यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर सोनिया गांधी के साथ फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, आदरणीय मैडम सोनिया गांधी जी ने आवास पहुंच स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान पुराने दिनों की यादें ताजा हुई। स्मरण किया कि कैसे UPA सरकार के दिनों में हम लोगों ने युवाओं, किसानों, जवानों और आम आदमी के लिए पारदर्शी व जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की तथा मनरेगा, RTE, RTI जैसी कानूनों से देशवासियों को सशक्त किया गया। सरदार मनमोहन सिंह जी के नेतृत्व में बिहार के विकास के लिए हम लोगों ने कैसे 1 लाख 45 हजार करोड़ से अधिक की धनराशि दी।
तेजस्वी यादव ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा, आप सभी जानते हैं कि लालू जी अपने नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के लिए दिल्ली आए हुए हैं। कल मेरी भी सोनिया गांधी से मुलाकात हुई थी और हमने उनको इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने स्वयं लालू जी से मिलने आने की इच्छा जताई थी, इसलिए आज वह उनसे मिलने आई हैं। लालू जी और सोनिया जी के संबंध शुरू से ही बहुत अच्छे रहे हैं। दोनों ने मुश्किल परिस्थितियों में भी एक-दूसरे का साथ दिया है और सहयोग किया है। हमारे परिवार और गांधी परिवार के बीच भी काफी पुराना रिश्ता रहा है। लालू जी का हालचाल जानने और उनके तबीयत की जानकारी लेने सोनिया जी आज आई थीं। काफी लंबे समय से दोनों की मुलाकात भी नहीं हुई थी, इसलिए आज दोनों ने मिले।
The post Sonia Gandhi Meets Lalu Prasad Yadav : लालू प्रसाद यादव से मिलने पहुंचीं सोनिया गांधी, हाल-चाल जाना, तेजस्वी यादव भी रहे मौजूद appeared first on News Room Post.