LPG से लेकर पेट्रोल-डीजल तक, क्या अगले हफ्ते बढ़ेंगे दाम? जानिए क्या है ताजा अपडेट
आम जनता के लिए एक बड़ी और जरूरी खबर आ रही है। दुनिया भर में चल रही उथल-पुथल के बीच घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतें आने वाले समय में बढ़ सकती हैं। सरकारी सूत्रों का कहना है कि कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की वजह से आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम भी ऊपर जा सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 4 से 5 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है। अगर ऐसा होता है, तो यह पिछले चार सालों में पहली बार होगा जब पेट्रोल और डीजल के दाम इस तरह बढ़ाए जाएंगे।
5 से 7 दिनों में बढ़ सकते हैं दाम
ताजा जानकारी के अनुसार, सरकार अगले पांच से सात दिनों के भीतर पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कोई बड़ा फैसला ले सकती है। हालांकि, अभी तक सरकारी स्तर पर इस बढ़ोतरी को लेकर कोई अंतिम चर्चा सार्वजनिक नहीं हुई है, इसलिए फिलहाल लोग इंतजार कर रहे हैं कि क्या कदम उठाया जाता है।
महंगा होता जा रहा है कमर्शियल सिलेंडर
सरकार ने हाल ही में कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ाए थे। 1 मई को हुई बढ़ोतरी के बाद, दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3,000 रुपये के पार पहुंच गई है। यह लगातार तीसरा महीना है जब कीमतों में इजाफा हुआ है। पिछले तीन महीनों में ही कमर्शियल सिलेंडर के दाम करीब 47 प्रतिशत तक बढ़ चुके हैं। नायरा और शेल इंडिया जैसी प्राइवेट कंपनियों ने हाल ही में अपने दाम बढ़ाए थे, लेकिन सरकारी तेल कंपनियों ने तब कीमतें नहीं बढ़ाई थीं। हालांकि, प्रीमियम पेट्रोल और डीजल महंगा जरूर हुआ है। फिलहाल दिल्ली में प्रीमियम पेट्रोल 160 रुपये प्रति लीटर के आसपास बिक रहा है।
आखिर क्यों बढ़ रहे हैं दाम?
ईंधन की कीमतों में इस संभावित उछाल की सबसे बड़ी वजह पश्चिम एशिया में चल रही जंग है। इस युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की सप्लाई रुकने का डर बढ़ गया है, जिससे ग्लोबल मार्केट में तेल काफी महंगा हो गया है। सरकारी तेल कंपनियां (OMCs) फिलहाल पुराने रेट पर तेल बेचकर काफी नुकसान उठा रही हैं। बढ़ते खर्च और फंड की कमी की वजह से अब सरकार के लिए कीमतें बढ़ाना एक मजबूरी जैसा नजर आ रहा है।

Next Story