आ गई PM-Kisan की 23वीं किस्त की तारीख, जानें कैसे चेक होगा स्टेटस

देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है. केन्द्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) की 23वीं किस्त शनिवार यानि 20 जून को जारी करेंगी. शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के बैंक खातों में 23वीं किस्त ट्रांसफर करेंगे. कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने खुद गुरुवार (18 जून) को इस बात की आधिकारिक जानकारी दी है.
Hero Image



हर चार महीने में आती है एक किस्त


PM-Kisan योजना के तहत पहली किस्त अप्रैल-जुलाई, दूसरी किस्त अगस्त-नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर-मार्च के बीच जारी की जाती है। पिछली किस्त जारी होने के बाद अब किसान अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं।


घर बैठे ऐसे चेक करें अपना स्टेटस


अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं, तो PM-Kisan पोर्टल पर जाकर Beneficiary Status विकल्प पर क्लिक करें। यहां रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करके अपनी किस्त का स्टेटस देखा जा सकता है। इससे यह भी पता चल जाएगा कि भुगतान की प्रक्रिया कहां तक पहुंची है।