PM Kisan Yojana: जानिए कब आएंगे खाते में 2000 रुपये, ऐसे पूरा करें किस्त के लिए e-KYC और Land Verification
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े किसानों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। केंद्र सरकार जल्द ही इस योजना के तहत ₹2,000 की अगली किस्त किसानों के बैंक खातों में भेजने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि इस बार लगभग 10 करोड़ किसानों को इस योजना का सीधा लाभ मिलेगा। किसानों के लिए यह आर्थिक मदद खेती-किसानी के कामों में काफी मददगार साबित होती है।

अगली किस्त का इंतज़ार
सरकार ने पिछली यानी 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी की थी। उसके बाद से ही किसान अगली किस्त की राह देख रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगली किस्त का पैसा मार्च के पहले हफ्ते में जारी किया जा सकता है। हालांकि सरकार की तरफ से अभी तक कोई पक्की तारीख नहीं बताई गई है लेकिन चर्चा यही है कि किसानों का इंतज़ार बहुत जल्द खत्म होने वाला है।ये ज़रूरी काम जरूर करे
अगर किसान चाहते हैं कि उनके खाते में बिना किसी देरी के पैसा आए तो उन्हें कुछ ज़रूरी काम पहले ही पूरे कर लेने चाहिए। सबसे पहले ई-केवाईसी का काम पूरा करना बहुत ज़रूरी है। इसके बाद जमीन के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया भी पूरी होनी चाहिए। इन कामों के बिना अगली किस्त मिलने में दिक्कत आ सकती है।किसान रजिस्ट्री
इस बार किसानों को किसान रजिस्ट्री की प्रक्रिया भी पूरी करने के लिए कहा गया है। अगर किसी किसान ने अभी तक अपना ई-केवाईसी नहीं कराया है तो वह पास के कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर इसे समय रहते पूरा कर सकता है। समय पर ये काम निपटाने से किस्त रुकने का डर नहीं रहेगा।कब तक आएगा पैसा
केंद्र सरकार पीएम किसान योजना की अगली किस्त मार्च के पहले सप्ताह में ट्रांसफर कर सकती है। यह पैसा सीधा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के ज़रिए किसानों के खातों में पहुंचता है। अब तक मोदी सरकार ₹2,000 की कुल 21 किस्तें भेज चुकी है। अब 22वीं किस्त को लेकर किसानों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।लिस्ट में अपना नाम कैसे जोड़ें
अगर कोई किसान इस योजना का फायदा लेना चाहता है और उसका नाम अभी तक जुड़ा नहीं है तो वह आसानी से अपना नाम जुड़वा सकता है। इसके लिए किसान को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा। वहां होमपेज पर 'Beneficiary List' का एक बटन दिखेगा जिस पर क्लिक करना है।गांव की लिस्ट देखने का तरीका
वेबसाइट पर जाने के बाद किसान को अपने राज्य, जिले, तहसील, ब्लॉक और गांव की जानकारी चुननी होगी। यह सब चुनने के बाद 'Get Report' पर क्लिक करते ही पूरे गांव के लाभार्थियों की लिस्ट स्क्रीन पर आ जाएगी। अगर लिस्ट में नाम नहीं है तो किसान अपना नाम जोड़ने की प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकते हैं।पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करे
किस्त का पैसा आया है या नहीं, यह चेक करना बहुत आसान है। इसके लिए किसान फिर से आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और 'Farmers Corner' वाले हिस्से में जाएं। वहां 'Beneficiary Status' के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद अपना आधार नंबर, बैंक खाता नंबर या मोबाइल नंबर डालें और 'Get Data' पर क्लिक करें। ऐसा करते ही स्टेटस सामने आ जाएगा कि अगली किस्त मिलेगी या नहीं।Next Story