मनमोहन सिंह की 93वीं जयंती: पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, याद किए उनके योगदान

Hero Image
Newspoint
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने देश को आर्थिक मजबूती दी, जिसकी छाप हमे आज भी देखने को मिलती है। 26 सितंबर को उनके 93वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक भावुक संदेश साझा किया। इसमें उन्होंने मनमोहन सिंह के कार्यों को याद करते हुए कहा कि उनका योगदान अविस्मरणीय है। यह मौका राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर एकजुटता का प्रतीक बना।

You may also like




श्रद्धांजलि का संदेश


पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट डालकर डॉ. मनमोहन सिंह को उनके जन्मदिन पर याद किया । उन्होंने लिखा “Tributes to former PM Dr. Manmohan Singh Ji on his birth anniversary. We recall his contributions to our nation during his long years in public life.” इस संदेश से साफ है कि मोदी के मन में मनमोहन सिंह के प्रति काफी सम्मान है।

देश निर्माण में योगदान


डॉ. मनमोहन सिंह ने 1991 में वित्त मंत्री के रूप में आर्थिक उदारीकरण की शुरुआत की, जिसने भारत को वैश्विक स्तर पर मजबूत बनाया। बाद में प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने कई कदम ऐसे उठाए जो विकास की गति बढ़ाने वाले साबित हुए। पीएम मोदी ने इन प्रयासों को रेखांकित करते हुए कहा कि सिंह का राष्ट्र निर्माण में हिस्सा हमेशा याद रखा जाएगा। उनके कार्यों ने लाखों लोगों और देश की जिंदगी बदली हैं।


राजनीतिक एकता का संकेत


यह श्रद्धांजलि दर्शाती है कि राजनीति में भी सम्मान की जगह बनी रहती है। विपक्षी नेता होने के बावजूद डॉ. मनमोहन सिंह की भूमिका को मान्यता देना एक सकारात्मक कदम है। जन्मदिन पर यह संदेश न केवल श्रद्धांजलि का नहीं, बल्कि देशहित में एकजुटता का भी प्रतीक है।


Loving Newspoint? Download the app now
Newspoint