PMKVY 4.0: सरकारी सर्टिफिकेट के साथ पाएँ फ्री स्किल ट्रेनिंग, जानें आवेदन का तरीका

केंद्र सरकार लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए एक खास योजना चला रही है। इस योजना का नाम है प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY)। इसके जरिए आप ऐसे हुनर सीख सकते हैं, जिनसे आपको नौकरी मिलने में आसानी हो या फिर आप अपना खुद का कोई काम शुरू कर सकें। युवाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई यह योजना उनके लिए काफी काम की साबित हो सकती है, क्योंकि इसका मुख्य मकसद ही यही है कि युवाओं को काम-धंधे से जुड़ी ट्रेनिंग दी जाए और उनके लिए कमाई के नए रास्ते खोले जाएं।
Hero Image