Railway Rules Changing: 1 मार्च से बदल रहे हैं ट्रेन टिकट बुकिंग के नियम, अब इस ऐप से होगा सारा काम

देश में हर दिन लाखों यात्री ट्रेन से सफर तय करते हैं। कुछ लोगों के पास पहले से रिजर्वेशन टिकट होती है, जबकि बहुत से लोग जनरल टिकट का चुनाव करते हैं। सफर करने वालों के अलावा बहुत से लोग अपने रिश्तेदारों को छोड़ने के लिए स्टेशन तक जाते हैं। इन सभी लोगों के लिए Railway Rules Changing March 1 एक जरूरी खबर है। अब तक जनरल या प्लेटफॉर्म टिकट खरीदने के लिए लोग पूरी तरह से यूटीएस ऐप पर निर्भर रहा करते थे।

UTS की जगह लेगा नया ऐप

अब रेलवे पुराने यूटीएस ऐप को बंद कर रहा है। इसका सीधा असर उन लाखों यूजर्स पर पड़ेगा जो हर दिन इसका इस्तेमाल करते हैं। लोगों को इस बदलाव से कम परेशानी हो, इसके लिए रेलवे ने नया ऐप पेश किया है। टिकट बुक करने के तरीके से जुड़ा ये अपडेट 1 मार्च से लागू हो जाएगा। इसके बाद सभी यात्रियों को टिकट बुक करने के लिए नए ऐप का ही इस्तेमाल करना होगा।

टिकट बुकिंग के नियमों में अपडेट

रेलवे ने जो नया अपडेट लागू किया है, वो 1 मार्च से काम करना शुरू कर देगा। अब टिकट बुक करने के लिए लोगों को नए रेलवन ऐप का इस्तेमाल करना होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए इस ऐप को ऐसा बनाया गया है कि इसमें सारी चीजें एक जगह मिलेंगी। चाहे जनरल टिकट लेनी हो, प्लेटफॉर्म टिकट चाहिए हो या रिजर्वेशन करवाना हो, हर काम इसी एक ऐप से हो जाएगा। अलग-अलग कामों के लिए कई सारे ऐप की जरूरत नहीं होगी।

आम यात्रियों पर पड़ेगा असर

हर दिन लाखों लोग अपने मोबाइल फोन से जनरल टिकट बुक करते हैं। इस वजह से बदलाव का सबसे ज्यादा असर रोज सफर करने वालों पर ही पड़ेगा। आज के समय बहुत से लोग जनरल टिकट खरीदने के लिए लाइनों में खड़े हैं क्योंकि वे यूटीएस ऐप का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन रेलवे का नया रेलवन ऐप पुराने ऐप के मुकाबले काफी आसान है।

सारे काम होंगे आसान

1 मार्च से पुराना यूटीएस ऐप पूरे देश में बंद हो जाएगा और इसकी जगह रेलवन ऐप ले लेगा। ये ऐप यात्रियों को जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने की सुविधा देगा। इसके साथ ही इसमें रिजर्वेशन करने, ट्रेन का लाइव स्टेटस चेक करने और लोकेशन ट्रैक करने जैसी सुविधाएं मिलेंगी। अब यात्रियों को अलग-अलग जानकारी के लिए अलग जगह जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

यात्रियों के समय की होगी बचत

ये एक अकेला ऐप ही टिकट से जुड़ी सारी चीजों को आसानी से संभालेगा। इससे आम लोगों का बहुत सारा समय बचेगा। सबसे ज्यादा फायदा उन लोगों को होगा जो हर दिन ट्रेन से अपने काम पर जाते हैं और जिनके पास स्टेशन पर लाइन में लगने का समय नहीं होता है। पुराने ऐप से नए ऐप में जाने से सफर काफी बेहतर होगा।

जनरल टिकट बुक करने का तरीका

जनरल टिकट बुक करने के लिए सबसे पहले मोबाइल में ऐप खोलें और जर्नी प्लानर पर जाएं। इसके बाद अनरिजर्व्ड या जनरल टिकट का चुनाव करें। फ्रॉम स्टेशन वाले खाने में उस स्टेशन का नाम लिखें जहां से सफर शुरू करना है। टू स्टेशन वाले खाने में उस स्टेशन का नाम लिखें जहां पहुंचना है।

GPS से पता चलेगी जगह

अगर किसी को जल्दी है तो फोन का जीपीएस ऑन किया जा सकता है। इससे ऐप अपने आप लोकेशन का पता लगा लेता है। इसके बाद अपने रास्ते के हिसाब से मेल, एक्सप्रेस या सुपरफास्ट में से ट्रेन का प्रकार चुनें। बाद में कोई गलती ना हो, इसके लिए सारी जानकारी ध्यान से चेक कर लें।

टिकट डाउनलोड करने का तरीका

जानकारी चेक करने के बाद पेमेंट पूरी करें। जैसे ही पेमेंट सफल हो जाएगी, टिकट सीधे ऐप के माय टिकट्स वाले हिस्से में दिखाई देगी। वहां जाकर लोग अपनी बुक की हुई टिकट देख सकते हैं। अगर किसी को टिकट फोन में सेव करनी है, तो वहां से टिकट का पीडीएफ भी डाउनलोड किया जा सकता है।
Hero Image