राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, पूरा सिस्टम जल्द होगा डिजिटलाइज
राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी है। केंद्र सरकार राशन कार्ड डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम में खामियों को दूर करने के लिए कई नए बदलाव ला रही है। केंद्र सरकार राशन कार्ड डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम को पूरी तरह से डिजिटलाइज करने जा रही है। इसके लिए सरकार एआई और दूसरी नई तकनीकों का सहारा ले रही है। इन बदलावों का उद्देश्य फर्जी राशन कार्डों को हटाना और अनियमितताओं को दूर करना है।
नए बदलावों के लागू होने से पूरा डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम ज्यादा आसान और पारदर्शी हो जाएगा, जिसका फायदा सीधे गरीब लोगों को होगा।
साथ ही सप्लाई चेन को बेहतर करने के लिए केंद्र सरकार राज्यों की परिवहन और ढुलाई में मदद करेगी, ताकि राज्यों पर आर्थिक दबाव कम पड़े।
नए बदलावों की जानकारी देते हुए सरकार ने बताया कि डिजिटल टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से पूरे सिस्टम को रियल टाइम में मॉनिटर किया जाएगा। इन बदलावों से सिस्टम में फैले भ्रष्टाचार को दूर किया जाएगा, ताकि सही व्यक्ति तक बिना किसी परेशानी के राशन पहुंच सके।
अब सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और आधुनिक तकनीकों की मदद से इस समस्या से निपटने की तैयारी कर रही है। राशन डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम में मौजूद खामियों और अनियमितताओं को लेकर सरकार को पिछले कई वर्षों में अनेक शिकायतें मिली थीं। इन्हीं समस्याओं को दूर करने और लाभार्थियों तक राशन पहुंचाने के लिए सरकार यह बड़ा कदम उठाने जा रही है।
करोड़ों लोगों को होगा नए बदलावों का फायदा
भारत में 80 करोड़ से भी ज्यादा लोग हर महीने मुफ्त राशन लेते हैं। इसलिए सरकार जो बदलाव लेकर आ रही है, उसका सीधा फायदा इन 80 करोड़ लोगों को होगा।नए बदलावों के लागू होने से पूरा डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम ज्यादा आसान और पारदर्शी हो जाएगा, जिसका फायदा सीधे गरीब लोगों को होगा।
साथ ही सप्लाई चेन को बेहतर करने के लिए केंद्र सरकार राज्यों की परिवहन और ढुलाई में मदद करेगी, ताकि राज्यों पर आर्थिक दबाव कम पड़े।
राशन डीलरों को भी होगा फायदा
नए बदलावों का फायदा कार्डधारकों के साथ-साथ राशन डीलरों को भी होगा, जो सालों से ज्यादा कमीशन की मांग कर रहे हैं। सरकार पूरे डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को बेहतर बनाना चाह रही है, इसलिए डीलरों की मांग को भी नए बदलावों में जगह दी गई है।जानें कैसे काम करेगा नया सिस्टम
नए बदलावों को लाने का सबसे बड़ा मकसद फर्जी कार्डधारकों की पहचान करके उन्हें सिस्टम से हटाना और राशन जरूरतमंद कार्डधारकों तक पहुंचाना है। केंद्र सरकार इसके लिए एआई की मदद ले रही है।नए बदलावों की जानकारी देते हुए सरकार ने बताया कि डिजिटल टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से पूरे सिस्टम को रियल टाइम में मॉनिटर किया जाएगा। इन बदलावों से सिस्टम में फैले भ्रष्टाचार को दूर किया जाएगा, ताकि सही व्यक्ति तक बिना किसी परेशानी के राशन पहुंच सके।
सरकार क्यों ला रही है ये बदलाव?
दरअसल, केंद्र सरकार वर्षों से फर्जी राशन कार्ड धारकों को राशन डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम से हटाने की कोशिश कर रही है। हालांकि, कई प्रयासों के बावजूद आज भी कई जरूरतमंद लोगों तक राशन नहीं पहुंच पाता। कई बिचौलिए फर्जी राशन कार्ड बनवाकर या अन्य गलत तरीकों का इस्तेमाल करके मुफ्त राशन प्राप्त कर लेते हैं। इसके कारण अनाज और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी बढ़ती है।अब सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और आधुनिक तकनीकों की मदद से इस समस्या से निपटने की तैयारी कर रही है। राशन डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम में मौजूद खामियों और अनियमितताओं को लेकर सरकार को पिछले कई वर्षों में अनेक शिकायतें मिली थीं। इन्हीं समस्याओं को दूर करने और लाभार्थियों तक राशन पहुंचाने के लिए सरकार यह बड़ा कदम उठाने जा रही है।
Next Story