National Weather Forecast: गंभीर चक्रवाती तूफान अकवान ने बदला रास्ता, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
इंटरनेट डेस्क। बंगाल की खाड़ी में उठे गंभीर चक्रवाती तूफान अकवान के प्रभाव से आज देश के कई राज्यों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी हुआ है। इस तूफान ने अपना रास्ता बदला लिया है। मौसम विभाग की ओर से चक्रवाती तूफान अकवान के आंध्र प्रदेश में नेल्लोर और विशाखापत्तनम के बीच तट से टकराने का अनुमान है।
इसके प्रभाव से पूर्वी भारत के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है। पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में आज 21 नवंबर के बीच बहुत भारी बारिश हो सकती है। ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भी मौसम बिगड़ने की संभावना विभाग ने जताई है।
राजस्थान के इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज राजस्थान के भी कई जिलों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने आज राजधानी जयपुर के साथ ही उदयपुर, चूरू, बारां, सवाई माधोपुर, बूंदी और कोटा में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं. भरतपुर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, जैसलमेर, अलवर, अजमेर और जालौर में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनलफोलो करें
Next Story