National Weather Forecast: दक्षिण भारत के राज्यों पर आगामी छह दिन तक आसमान से बरपेगा कहर, बारिश को लेकर है ये अलर्ट
इंटरनेट डेस्क। अक्टूबर माह भी समाप्त होने वाला है, लेकिन कइ राज्यों में अभी लोगों को बारिश का कहर से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग ने अब दक्षिण भारत के राज्यों पर आगामी छह दिन भारी गुजरने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से आज से 25 अक्टूबर के दौरान केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है।
वहीं विभाग ने लक्षद्वीप और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी आज 25 अक्टूबर तक मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी दी है। केरल में 26 और 27 अक्टूबर को भी भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने का अलर्रट मौसम विभाग ने जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की झोंकेदार हवाएं चलेंगी और आकाशीय बिजली चमकने का खतरा बना रहेगा। बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनकर इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने से दक्षिण भारत और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भारी से बहुत भारी बारिश का तांडव देखने को मिलेगा।
राजस्थान में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान
दूसरी ओर राजस्थान में लोगों को बारिश से राहत मिली हुई है। आज मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में आज बारिश की संभावना नहीं है। बुधवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 38.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज पूर्वी राजस्थान के जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग सहित सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसी तरह पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभाग में भी बारिश का अलर्काट जारी नहीं किया गया है।
PC: indiatv