National Weather Forecast: 19 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी, राजस्थान के इन जिलों के लिए जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

Newspoint

इंटरनेट डेस्क। देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। इन राज्यों में अभी लोगों को बारिश से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने आज के लिए भी राजस्थान सहित देश के 19 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिन राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया गया है उनमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा, मेघालय और केरल शामिल है। इस दौरान पूर्वी भारत के राज्यों में वज्रपात और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी हुई है। 

राजस्थान में मानसून एक बार फिर पूरी रंगत में नजर आ रहा है। बीते कुछ घंटों से प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। दक्षिणी और मध्य राजस्थान के जिलों में अचानक मौसम का मिजाज और बिगड़ने का अलर्ट जारी हुआ है। 

Hero Image