National Weather Forecast: 11 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान में सक्रिय होने जा रहा नया पश्चिमी विक्षोभ
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में कल एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है। इसके प्रभाव से श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर एरिया में बारिश, ओलावृष्टि होने की संभावना है। गत 24 घंटे में प्रदेश के अधिकतर इलाकों में मौसम ड्राई रहा है। गुरुवार को सबसे ज्यादा तापमान जैसलमेर में 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हालांकि देर शाम जैसलमेर के कई इलाकों में बादल छाए और बूंदाबांदी भी देखने को मिली है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान में गिरावट आने से लोगों को अभी भीषण गर्मी से राहत मिली हुई है।
इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
दूसरी ओर मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित देश के 11 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर,उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब,उत्तराखंड,हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, केरलम, कर्नाटक,आंध्र प्रदेश और ओडिशा में आज भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। तमिलनाडु, केरल में रात से ही झमाझम बारिश का दौर जारी है।
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का दौर जारी
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में लगातार तीसरे दिन बर्फबारी का दौर जारी है। इसके कारण यहां पर तापमान माइनस में चला गया है। केदारनाथ में बर्फबारी के बीच चारधाम यात्रा जारी है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम में हवा का स्तर लगातार खराब होने से लोगाें की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही है। सुबह और शाम के तापमान में लगातार गिरावट होने की वजह से ठंड का असर अब नजर आने लगा है।
PC: indiatv
Next Story