सदन के बाहर बेवजह धरना-प्रदर्शन करते हैं विपक्षी नेता, चर्चा से भाग रहे राहुल गांधीः ओपी राजभर
लखनऊ, 11 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर, अनिल राजभर और दानिश आज़ाद अंसारी ने 'वंदे मातरम' पर सपा सांसद रामजीलाल सुमन की टिप्पणी और जे.पी. नड्डा की राहुल गांधी को चुनौती सहित विभिन्न मुद्दों पर आईएएनएस से बातचीत करते हुए प्रतिक्रिया दी।
जेपी नड्डा ने कहा है कि राहुल गांधी का उद्देश्य संवाद नहीं बल्कि अराजकता फैलाना है।
यूपी में पंचायत चुनाव में हो रही देरी पर राजभर ने कहा, "समाजवादी पार्टी के कारण चुनाव में देरी हो रही है।
अबू आजमी द्वारा अतीक के बेटे अबन अहमद की मौत पर सवाल उठाए जाने पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "जिस गाड़ी के एक्सीडेंट में अबन की मौत हुई, उसमें सवार व्यक्ति ने खुद बताया कि डिवाइडर के टकराने से हादसा हुआ है। अबू आजमी को इस बात की जानकारी ही नहीं है।
वहीं, यूपी सरकार के मंत्री दानिश आजाद ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर पूरे देश में 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाया जा रहा है।
'वंदे मातरम' पर सपा सांसद रामजी लाल सुमन की टिप्पणी पर मंत्री दानिश आजाद ने कहा, "समाजवादी पार्टी हमेशा नकारात्मक एजेंडे के साथ समाज को गुमराह करने का काम किया है।
मंत्री अनिल राजभर ने कहा, "राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम हर भारतीय को गाना चाहिए। हमारे राष्ट्रीय गीत को जो सम्मान मिलना चाहिए था, वह सम्मान एनडीए की सरकार ने दिलाया है और हर जगह अनिवार्य किया है। विपक्ष के लोगों को अब राष्ट्रीय पर्व और प्रतीक से भी दिक्कत होने लगी है। भारत की धरती पर जिसको रहना है, उसे राष्ट्रीय गीत गाना पड़ेगा।"
--आईएएनएस
ओपी/पीएम