IND vs NZ Live: फिर रुका मैच, फिर बढ़ीं फैंस की धड़कनें! बारिश के बीच गिल-विराट की शानदार साझेदारी, भारत 64/1
भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में बारिश लगातार खेल का मजा किरकिरा कर रही है। पहले टॉस और मैच की शुरुआत में देरी हुई, फिर मुकाबला शुरू होने के बाद एक बार दोबारा बारिश ने दस्तक दे दी। इस समय भारतीय टीम 186 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी और उसने एक विकेट के नुकसान पर 54 रन बना लिए थे।बारिश के कारण जब खेल रोका गया, तब शुभमन गिल और विराट कोहली क्रीज पर मौजूद थे।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को शुरुआत में ही झटका लगा। रोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए। उनके जल्दी पवेलियन लौटने से भारतीय फैंस की चिंता बढ़ गई थी। हालांकि, इसके बाद कप्तान शुभमन गिल और विराट कोहली ने मोर्चा संभाला और संभलकर बल्लेबाजी करते हुए टीम को आगे बढ़ाया।
गिल और विराट के बीच अच्छी साझेदारीइससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम को 185 रनों पर समेट दिया। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने चार विकेट हासिल किए, जबकि गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर मेजबान टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया।
ईडन पार्क में बार-बार हो रही बारिश के कारण मुकाबले का रोमांच मौसम के भरोसे भी है। भारतीय टीम को जीत के लिए 186 रन बनाने हैं, लेकिन बारिश के कारण ओवरों में बदलाव और संशोधित लक्ष्य की स्थिति बन सकती है। फिलहाल भारतीय फैंस की नजरें मौसम साफ होने और दोबारा खेल शुरू होने पर टिकी हैं।