केसीआर ने यशोदा अस्पताल पहुंचकर वरिष्ठ नेता सुदर्शन रेड्डी का जाना हालचाल
हैदराबाद, 27 जुलाई (आईएएनएस)। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने सोमवार को यशोदा अस्पताल पहुंचकर पार्टी के वरिष्ठ नेता पेड्डी सुदर्शन रेड्डी का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने सुदर्शन रेड्डी के परिजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
केसीआर ने अस्पताल के चिकित्सकों से भी बातचीत की और पेड्डी सुदर्शन रेड्डी की वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी ली।
Next Story