हरदा में त्योहारों से पहले प्याज-शक्कर के दामों में उछाल: प्याज 50 और शक्कर 70 रुपए किलो तक पहुंची, बिगड़ा रसोई का बजट

Newspoint

हरदा में त्योहारों से पहले महंगाई का असर आम लोगों की रसोई पर दिखाई देने लगा है। प्याज और शक्कर के दामों में अचानक तेजी आने से गृहणियों का बजट बिगड़ गया है। बाजार में प्याज के भाव बढ़कर करीब 50 रुपए किलो, जबकि शक्कर के दाम 70 रुपए किलो तक पहुंच गए हैं। त्योहारों के सीजन में इन जरूरी खाद्य वस्तुओं के महंगे होने से परिवारों का घरेलू खर्च बढ़ गया है।

रक्षाबंधन और अन्य त्योहारों के चलते बाजार में खरीदारी बढ़ने लगी है। मिठाई और घर में बनने वाले पकवानों के लिए शक्कर की मांग बढ़ने से इसके दाम में तेजी देखी जा रही है। वहीं प्याज के भाव में भी बढ़ोतरी से आम उपभोक्ताओं को अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है।

प्याज के दाम ने बढ़ाई परेशानी

हरदा के बाजार में प्याज की कीमत करीब 50 रुपए प्रति किलो

Hero Image