भारतीय मूल के वैज्ञानिक अनिल मेनन कौन जिन्हें 8 महीने के लिए ISS पर भेज रहा NASA, आखिर क्या है मिशन ?

Newspoint

भारतीय मूल के एक व्यक्ति NASA (नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन) के एक खास स्पेस मिशन का हिस्सा होंगे। भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन जल्द ही अपने पहले स्पेस मिशन पर जाने के लिए तैयार हैं। NASA की जानकारी के मुताबिक, मेनन 14 जुलाई, 2026 को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए उड़ान भरेंगे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, वह कजाकिस्तान के बैकोनूर कॉस्मोड्रोम से रूसी अंतरिक्ष यान 'सोयुज MS-29' से अंतरिक्ष के लिए रवाना होंगे। इस मिशन में उनके साथ रूसी अंतरिक्ष यात्री प्योत्र दुब्रोव और अन्ना किकिना भी होंगे; ये तीनों मिलकर लगभग आठ महीनों तक स्पेस स्टेशन पर कई तरह के मिशन पूरे करेंगे।

**अनिल मेनन के लिए खास जिम्मेदारी**

Hero Image

अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन को इस मिशन के लिए एक खास जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह NASA के 'एक्सपीडिशन 74/75' मिशन के लिए फ्लाइट इंजीनियर के तौर पर काम करेंगे। कहा जाता है कि NASA के इस मिशन का मकसद भविष्य में चांद और मंगल ग्रह पर इंसानी मिशन की तैयारियों को बेहतर बनाना है। माना जा रहा है कि इस मिशन के दौरान की गई रिसर्च से धरती पर चिकित्सा और विज्ञान के क्षेत्रों को काफी फायदा हो सकता है।

**कौन हैं अनिल मेनन?**