Aluminium Foil In Oven: ओवन में फॉयल इस्तेमाल करना कितना सुरक्षित? जानिए एक्सपर्ट क्या कहते हैं
आजकल खाना पकाने में एल्युमिनियम फॉयल का बहुत इस्तेमाल होता है। लोग इसे फ़ूड पैकेजिंग से लेकर बेकिंग और ग्रिलिंग तक हर चीज़ के लिए इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोग तो ओवन में फॉयल रखकर खाना या ब्रेड भी गर्म करते हैं। क्या इससे आग लग सकती है? आइए सच समझते हैं ताकि एक छोटी सी गलती से कोई बड़ा हादसा न हो जाए।
क्या सच में फॉयल से ओवन में आग लग सकती है?
आमतौर पर ऐसा नहीं होता, क्योंकि एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल ओवन में आसानी से हो जाता है। हालांकि, कभी-कभी गर्मी से आग लग सकती है। इसके पास कोई जलने वाली चीज़ रखने से भी आग लग सकती है।
ओवन में एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल कैसे किया जाता है?
माइक्रोवेव ओवन में एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल करना बहुत खतरनाक माना जाता है। जब माइक्रोवेव की लहरें फॉयल से टकराती हैं, तो चिंगारियां निकल सकती हैं, जिससे आग लग सकती है।
किस तरह की गलती महंगी पड़ सकती है?
अगर फॉयल बहुत पतला फैला हो या ओवन की दीवारों को छू जाए, तो इससे स्पार्किंग हो सकती है। इससे ओवन खराब हो सकता है और आग लगने का खतरा बढ़ सकता है।
हीटिंग एलिमेंट को छूना
OTG या इलेक्ट्रिक ओवन में, अगर फॉइल ऊपर हीटिंग कॉइल को छूता है, तो यह ज़्यादा गरम हो सकता है और जल सकता है।
हवा का बहाव रोकना
कुछ लोग ओवन ट्रे या नीचे को पूरी तरह से फॉइल से ढक देते हैं। इससे हवा का सही सर्कुलेशन नहीं हो पाता और ओवन ज़्यादा गरम हो सकता है।