हॉकी टीम की नई जर्सी पर छिड़ा राजनीतिक विवाद, भगवा रंग को लेकर प्रियंका गांधी बोली - 'इतिहास बदलने की कोशिश...'

Newspoint

भारतीय हॉकी टीम की नई जर्सी के रंग को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। हॉकी इंडिया ने टीम की जर्सी का रंग बदल दिया है; 'मेन इन ब्लू' के नाम से जानी जाने वाली टीम अब केसरिया जर्सी में दिखेगी। हॉकी इंडिया द्वारा नई जर्सी के अनावरण के बाद, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और सुखदेव भगत, आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह और समाजवादी पार्टी के नेता उदयवीर सिंह समेत कई नेताओं ने इस पर आपत्ति जताई है। संसद के बाहर बोलते हुए प्रियंका गांधी ने जर्सी में बदलाव को इतिहास बदलने की कोशिश बताया। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं ने पहले ही अपनी राय स्पष्ट कर दी है।

प्रियंका गांधी: इतिहास को फिर से लिखने की कोशिश

Hero Image