तमिलनाडु विधानसभा में गूंजा कर्नाटक में तीन तमिल युवकों की मौत का मामला, सीबीआई जांच की मांग
चेन्नई, 18 अगस्त (आईएएनएस)। तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को कर्नाटक के चामराजनगर रिजर्व फॉरेस्ट में वन विभाग के कर्मियों की जवाबी फायरिंग में तीन तमिल युवकों की मौत मामले की निंदा की गई। साथ ही इस घटना की निष्पक्ष जांच की भी मांग की गई।
एआईएडीएमके विधायक और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने कहा कि एंथोनीसामी, जॉन रोज पीटर और कुमार की 15 अगस्त को गोली लगने से मौत हो गई थी।
Next Story