रणथंभौर एक्सप्रेस में धुआं उठते ही सहमे यात्री कोटा स्टेशन पर मचा हड़कंप, 20 मिनट बाद फिर शुरू हुआ सफर

Newspoint

गुरुवार (18 जून) की सुबह कोटा में इंदौर-जोधपुर इंटरसिटी रणथंभौर एक्सप्रेस (12465) से अचानक धुआं निकलते देख यात्री घबरा गए। सुबह 9:20 बजे, ट्रेन के आगे लगे जनरल कोच के पहियों के पास से धुआं निकलता देखा गया; एहतियात के तौर पर ट्रेन को तुरंत लूनिरिचा स्टेशन पर रोक दिया गया। धुएं की खबर से हड़कंप मच गया और कई यात्री जल्दबाजी में कोच से बाहर निकल आए। रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे, ट्रेन की जांच की और तकनीकी खराबी को ठीक करके स्थिति को काबू में किया।

**ब्रेक जाम होने से निकला धुआं**

Hero Image