'सुशांत सिंह राजपूत केस' से हुए ट्रॉमा पर रिया चक्रवर्ती बोलीं- 'मैं अभी भी पूरी तरह उबर नहीं पाई हूं'

Newspoint
Newspoint

मुंबई, 25 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद के मुश्किल दौर को याद किया। नेहा धूपिया और अंगद बेदी के चैट शो 'डबल डेट' में उन्होंने अपने भाई शोविक चक्रवर्ती के साथ मिलकर उस समय की मानसिक स्थिति, डर और तनाव के बारे में खुलकर बात की।

दरअसल, रिया और शोविक चक्रवर्ती को साल 2020 में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग्स केस से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया था।

Hero Image
यह मामला सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़ी जांच के दौरान सामने आया था और उस समय देशभर में इस पर काफी चर्चा हुई थी।

शो के दौरान दोनों भाई-बहनों ने बताया कि उस घटना के बाद उनका जीवन पूरी तरह बदल गया। रिया ने कहा कि उस समय मानसिक तनाव, डर और सामाजिक दबाव इतना ज्यादा था कि जीवन जीना भी मुश्किल हो गया था। उस समय में जो कुछ हुआ, उसने हमें अंदर तक झकझोर दिया और उसका असर लंबे समय तक रहा।

शोविक चक्रवर्ती ने अपने पुराने जीवन को याद करते हुए कहा, ''एक समय पर मैं बिल्कुल अलग जिंदगी जी रहा था।

मेरा सपना था कि मैं आईआईएम या व्हार्टन जैसे बड़े बिजनेस स्कूल में पढ़ाई करूं लेकिन अचानक सब कुछ बदल गया। लाइफ ने ऐसा मोड़ लिया जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी।''

शोविक ने कहा, ''कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं जिन्हें कोई भी पहले से नहीं समझ सकता और मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ। एक सामान्य जीवन अचानक ऐसे संकट में बदल गया जिसकी मैंने उम्मीद नहीं की थी। इस बुरे अनुभव से बाहर आने में मुझे लगभग चार से पांच साल लगे।''

उन्होंने कहा, "आज भी कई बार मैं उन पलों को याद करता हूं और सोचता हूं कि वह सब मेरे साथ क्यों हुआ।