अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद, नए रक्षा संयंत्रों पर तेज काम जारी : ट्रंप

Newspoint

वॉशिंगटन, 28 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि उनका प्रशासन अमेरिका के हथियार भंडार को तेजी से दोबारा तैयार कर रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल में यूक्रेन को बड़े पैमाने पर सैन्य मदद देने के कारण हथियारों के भंडार में कमी आई थी, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका किसी भी भविष्य के संघर्ष के लिए पूरी तरह तैयार है।

Hero Image