इंजीनियर पवन कुमार के पटना-दिल्ली समेत 6 ठिकानों पर ईओयू का छापा, आय से अधिक संपत्ति का आरोप

Newspoint

पटना, 24 जून (आईएएनएस)। बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में भवन निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता पवन कुमार के छह ठिकानों पर बुधवार को एक साथ छापेमारी शुरू की। ईओयू की जांच में पवन कुमार के खिलाफ 3.89 करोड़ रुपए की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के प्रथम दृष्टया साक्ष्य मिले हैं, जो उनकी ज्ञात आय से 103.94 प्रतिशत अधिक बताई जा रही है।

Hero Image

आर्थिक अपराध इकाई की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, प्राप्त सूचना के सत्यापन के बाद पवन कुमार के विरुद्ध ईओयू थाना कांड संख्या 12/26, दिनांक 23 जून 2026 दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(2) सहपठित धारा 13(1)(बी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पवन कुमार वर्तमान में भवन निरूपण अंचल-1, पटना में अधीक्षण अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। इसके साथ ही वह निदेशक, निरूपण इकाई, पटना भवन प्रमंडल, भवन निर्माण विभाग, बिहार के पद का भी दायित्व संभाल रहे हैं।