बारिश के बीच हजारों भक्तों ने किया जलाभिषेक, सावन के तीसरे सोमवार पर गोरखपुर में गूंजा हर-हर महादेव

Newspoint

गोरखपुर में सावन के तीसरे सोमवार पर भगवान शिव की भक्ति का रंग देखने को मिला। बारिश के बीच हजारों श्रद्धालु शिवालयों में पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखाई दी। लोग छाता लेकर मंदिरों तक पहुंचे और अपनी बारी का इंतजार करते रहे।

Hero Image