PM मोदी बोले- कारोबारियों को गाली देने से देश आगे नहीं बढ़ेगा, 12-13 साल में 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देश की आर्थिक प्रगति और कारोबारियों की भूमिका को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि किसानों और कारोबारियों को गाली देने से देश का विकास नहीं हो सकता। भारत को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए उद्योगों, कंपनियों और व्यापारियों को मिलकर काम करना होगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि 1970 के दशक में देश में गरीबी हटाओ का नारा दिया गया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व बैंक की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि पिछले 12-13 वर्षों में करीब 50 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर निकले हैं। उन्होंने इसे देश की अर्थव्यवस्था में आए बड़े बदलाव और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
2. सिर्फ 140 करोड़ लोगों के बाजार पर निर्भर न रहें कारोबारीपीएम मोदी ने कारोबारियों को सलाह दी कि वे भारत के बड़े उपभोक्ता बाजार को ही अपनी सफलता का आधार न बनाएं। कंपनियों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पहचान बनाने के लिए उत्पादों की गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धा क्षमता बढ़ानी होगी।
उन्होंने कहा कि भारतीय कंपनियों के पास दुनिया के बाजार में आगे बढ़ने का अच्छा अवसर है। इसके लिए उन्हें वैश्विक स्तर की तैयारी करनी होगी।
3. भारतीय ग्राहकों को भी मिले एक्सपोर्ट जैसी गुणवत्ताप्रधानमंत्री ने कंपनियों की उस सोच पर सवाल उठाया, जिसमें विदेशों में बेचने के लिए बेहतर गुणवत्ता वाले उत्पाद तैयार किए जाते हैं, जबकि भारतीय बाजार में अपेक्षाकृत कम गुणवत्ता का सामान उपलब्ध कराया जाता है।
उन्होंने कहा कि देश के ग्राहकों को भी वही गुणवत्ता मिलनी चाहिए, जो कंपनियां विदेशों में अपने उत्पाद बेचते समय सुनिश्चित करती हैं।
मोदी ने उद्योग जगत से अपील की कि वे कारोबार को केवल भारत तक सीमित न रखें। दुनिया के अलग-अलग देशों की जरूरतों, बाजार की परिस्थितियों और ग्राहकों की पसंद को समझकर उत्पाद तैयार करें।
उनके मुताबिक, भारतीय कंपनियों के पास वैश्विक बाजार में अपनी जगह बनाने का बड़ा मौका है। इसके लिए उत्पादों की गुणवत्ता, कीमत और उपयोगिता पर विशेष ध्यान देना होगा।
5. कारोबारियों के सुझावों पर सरकार करेगी कामउन्होंने व्यापारियों और उद्योगपतियों से अपनी समस्याएं और सुझाव सरकार के सामने खुलकर रखने की अपील की। मोदी ने भरोसा दिलाया कि कारोबारियों के उपयोगी सुझावों पर सरकार सकारात्मक तरीके से काम करेगी।
6. रिसर्च और इनोवेशन से मजबूत होगा भारतीय कारोबारपीएम मोदी ने कंपनियों को रिसर्च, इनोवेशन और नई तकनीक पर निवेश बढ़ाने की सलाह दी।
इसके लिए कंपनियों को लगातार नए प्रयोग करने होंगे और बदलती तकनीक के साथ खुद को अपडेट रखना होगा। बेहतर रिसर्च से भारतीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सकती है।
7. अगले 10 साल में देश के लिए क्या करेंगे, इस पर करें विचारप्रधानमंत्री ने विकसित भारत के लक्ष्य को केवल एक राजनीतिक नारा नहीं, बल्कि देश के भविष्य से जुड़ा संकल्प बताया।
उन्होंने कहा कि हमें विकास के लिए 100 साल तक इंतजार करने की मानसिकता छोड़नी होगी। हर व्यक्ति, कारोबारी और संस्था को यह सोचना चाहिए कि वह अगले 10 वर्षों में देश की तरक्की के लिए क्या योगदान दे सकता है।
मोदी के इस संबोधन का मुख्य संदेश कारोबारियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना, भारतीय उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाना और विकसित भारत के लक्ष्य में निजी क्षेत्र की भागीदारी मजबूत करना रहा।