बिहार में अगस्त में टूटा 21 साल का बारिश का रिकॉर्ड, सामान्य से 33 प्रतिशत कम हुई वर्षा
बिहार में इस साल मानसून का असर कमजोर रहा है। अगस्त महीने में राज्य में सामान्य से काफी कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में बिहार में केवल 152 मिलीमीटर बारिश हुई, जो सामान्य बारिश से करीब 33 प्रतिशत कम है। इतनी कम बारिश ने पिछले 21 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगस्त का महीना मानसून के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इस दौरान खरीफ फसलों के लिए अच्छी बारिश की उम्मीद रहती है।
Next Story