लखीसराय में मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; करंट फैलने की अफवाह के बाद मची अफरा-तफरी

Newspoint

बिहार के लखीसराय में सावन के तीसरे सोमवार पर बड़ा हादसा हो गया। मंदिर में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए जुटी भीड़ के बीच भगदड़ मचने से 7 महिलाओं की मौत हो गई। हादसे में कई अन्य श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर के पास करंट फैलने की अफवाह के बाद अचानक लोग इधर-उधर भागने लगे, जिससे भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई।

सावन के सोमवार और धार्मिक पर्व के चलते सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट रही थी।

Hero Image