रायसेन में बारिश की भारी कमी: पिछले साल से 4.41 इंच कम, 2.80 लाख हेक्टेयर में धान रोपाई अटकी
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में इस बार मानसून की कमजोर रफ्तार ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक पिछले साल की तुलना में 4.41 इंच कम बारिश दर्ज की गई है, जिसका सीधा असर खरीफ फसल खासकर धान की खेती पर पड़ रहा है। स्थिति यह है कि करीब 2.80 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में धान की रोपाई प्रभावित या अटकी हुई है।
बारिश में बड़ी गिरावट से खेती पर असरजिले में धान की खेती बड़े पैमाने पर होती है, लेकिन इस बार मानसून की सुस्ती के चलते लगभग 2.80 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में रोपाई प्रभावित हो गई है। कई किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं, जबकि कुछ सीमित सिंचाई संसाधनों के सहारे रोपाई की कोशिश कर रहे हैं।
किसानों की बढ़ी चिंताNext Story