रजत मुकुट, रुद्राक्ष की माला से राजा स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में जुटे हजारों श्रद्धालु
उज्जैन, 27 जून (आईएएनएस)। श्री महाकालेश्वर मंदिर में ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष त्रयोदशी के अवसर पर शनिवार को बाबा महाकाल की भव्य भस्म आरती की गई। इस अलौकिक दृश्य के साक्षी बनने के लिए मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। भक्तों ने देर रात से ही कतारबद्ध होकर बाबा महाकाल के दर्शन किए।
शनिवार तड़के भगवान वीरभद्र की आज्ञा लेने के बाद ढोल-नगाड़ों के साथ बाबा महाकाल के कपाट खोले गए।
महाकाल मंदिर के पट खुलने के साथ ही मंत्रोच्चार के बीच भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक किया गया। बाबा महाकाल को हरि ओम का जल अर्पित किया गया। भगवान का रजत मुकुट, रुद्राक्ष की माला अर्पित कर राजा स्वरूप शृंगार किया गया।
Next Story